...

75 views

सबको बदलते देखा।
कभी वक्त बदलते देखा, कभी हालात बदलते देखा।
पल भर में चेहरे की बड़ी मुस्कान को बदलते देखा।

कभी हंसते देखा, तो कभी अकेले में रोते देखा।
कभी कभी रातभर जगते हुए आंखों को मरते देखा।

बदलते जीवन जीने की कला को निखरते देखा।
क्षण में तहस नहस कर जाते तूफ़ान से लड़ते देखा।

सजते देखा संवरते देखा, मुश्किलों में भी जीते देखा।
अच्छे और बुरे वक्त, दोनों को ख़ुद ही बदलते देखा।