...

15 views

क्या मेरा भारत महान बना?
आजादी के बाद यहां,
अपना नया संविधान बना।
जनता का राज हुआ,
नया हिंदुस्तान बना।
एक ही भाग के फूल थे हम,
एक ही माली सींचा था।
कल तक जो सब अपने थे,
आज वह पाकिस्तान बना।
अपने ही घर में लड़ते रहे हम,
अपने ही घर का नाश हुआ।
अपनी ही कमर टूट गई,
कमजोर हिंदुस्तान बना।
खून से सींचा बगिया उसने,
हम खून से प्यास बुझाते हैं।
खून की नदियां बहती यहां,
क्या मेरा भारत महान बना?
© ishra