...

13 views

चल सको तो चले चलो
// #चल_सको_तो_चले_चलो //

जीवन यात्रा में नित नई मुश्किलें होंगी तुम संग चल सको तो चलो।
पग पग पथ पर शोले होंगे तुम अंगारों पर संग चल सको तो चलो।।

पथ - पथ पग पर कंटक चुभेंगे तुम चुभन सह सको तो संग चलो।
पल पल पथ के कंटक अगर संग संग चुग सको तो तुम संग चलो।।

जीवन यात्रा हालातों से गुत्थम - गुत्था अपने पथ नहीं बदलती।
अगर नवपथ निर्माण कर सको तो कंधे से कंधा मिला संग चलो।।

पग- पग पथ पर पटकने को नित्य वक्त की ठोकरें लगती रहेंगी।
अगर हौसला और भरोसा हो तो हाथ- थाम तुम संग चले चलो।।

दूर दूर तक सघन तम छाया है, और प्रकाश की नहीं एक किरण।
अगर तुम दीप चेता पथ प्रकाशमय कर सको तो तुम चले चलो।।

आशा स्वप्न स्नेह प्रेम अपनत्व मात्र यही है जीवन की पूंजी।
अगर तुम भी इन खिलौने से बहल सको तो संग चले चलो।।


© Nik 🍁