...

12 views

#फागुन_का_महीना
// फागुन का महीना //

सुंदर रंगो का
महिना आया फागुन,
लाल- गुलाबी हरा
हर रंग लाया आंगन;
सुगंधित सुमन
खिले सजनी दामन,
शब्दों में घुले
सुंदर भाव रंग पावन।

रोम - रोम
तन- मन का रंग डाला,
नयन शराबी
मुख गुलाबी लगे भला;
अधर लाल
मनमोहक सुन्दर आभा,
सुंदर रंगो का
महिना फागुन आया।

आया -
रे - आया फागुन,
टेसू
सुमन खिले आंगन;
फागुन
होगा मधुर मिलन;
इस
होली -त्योहार अयन।
मित्र
सम्बन्धी भाई- बहन,
जीजा
साली लड़ाए नयन;
नित
ऋतु बदल रही पैरहन,
आएगी
ग्रीष्म - ऋतु बैरन।

हे फागुनी सुंदर सुमन,
रंग नाच रहे तेरी धुन;
तेरे रंग रंगा जन- मन,
रोम- रोम गुलाबी तन।

सुगंध से महके चमन,
मुखमंडल रात्रि गगन;
हंसी मधुर मृदुल गान,
पंछी चहकें है मचान।

तेरी धुन बजे राष्ट्रगान,
नयन नीला आसमान;
अयन गूंजा शुभ गान,
स्नेह प्रेम तेरी पहचान।


© Nik 🍁