...

15 views

प्यार के दो पल...!!!
सब कुछ छूट जाएगा
बस याद रह जाएंगे
प्यार के दो पल....
कुछ लाइन दिल से...
रोहित....

चीज़ों में कुछ चीज़े
बातो में कुछ बाते वो होंगी
जिन्हें कभी देख नही पाओगे
इक्कीसवीं सदी में
ढूंढते रह जाओगे
बच्चो में बचपन
जवानों में यौवन
सिसो में दर्पण
जीवन मे सावन
गांव में अखाड़ा
शहर में सिंगोड़ा
टेबल की जगह पहाड़ा
और पजामे में नाडा
ढूंढते रह जाओगे
आंखो में पानी
दादी की कहानी
प्यार के दो पल
नल नल में जल
संतो की बानी
कर्ण जैसा दानी
घर में मेहमान
मनुष्यता का सम्मान
पड़ोस की पहचान
ब्रज का फाग
आग में आग
तराजू में बाट
और लड़कियो का दुपट्टा
ढूंढते रह जाओगे
भरत सा भाई
लक्ष्मण सा अनुयागी
चूड़ी भरी कलाई
सादी की शहनाई
बुराई की बुराई
सच में सच्चाई
मंच पर कविताएं
गरीब की खोली
आंगन में रंगोली
और अर्थी को कंधे
ढूंढते रह जाओगे
अध्यापक जो सच पढ़ाए
अफसर जो रिश्वत न खाए
कानून जो नियाय दिलाए
ऐसा बाप जो समझाए
और ऐसा बेटा जो समझ जाए
ढूंढते रह जाओगे
गाता हुआ गांव
बरगद की छाव
मेहनत का फल
मेहमान आने की आस
छाछ का गिलास
चहकता हुआ पनघट
लज्जा से थरथराते होंठ
और पहलवान की लंगोट
ढूंढते रह जाओगे
आखों में काजल
प्रेम में पागल
सास लेने को ताजा हवा
और सहकारी हस्पताल की दवा
ढूंढते रह जाओगे
आपस मे प्यार
भरा हुआ परिवार
नेता ईमानदार
और दो रुपया उधार
कल में आज
संगीत में रियाज
बातचीत में रियाज
दोस्ती में लिहाज
सड़क किनारे पियाउ
नेहरू जैसी इज्जत
सुभाष जैसी हिम्मत
पटेल के इरादे
शास्त्री सीधे सादे
राणा प्रताप की आग
अशोक का बेराग
तानसेन का राग
चाणक्य का नीति ज्ञान
विवेकानंद का स्वाभिमान
इंद्रा गांधी जैसी बोल्ड
और महात्मा गांधी जैसा गोल्ड
ढूंढते रह जाओगे
© Lotus 🪷