...

43 views

लड़की
हां, मैं एक लड़की हूं
और बहुत खास हूं
बर्दाश्त करना जानती हूं
तो बर्दाश्त करवाना भी जानती हूं

जुल्मे तो अक्सर लड़कियां पे ही होती है
क्या सच में वो इतनी कमजोर होती है
हमेशा एक अलग पहचान लड़कियों को दी जाती है
फिर भी हमेशा वो इतनी पीछे क्यों रह जाती है

हां, लड़कियां चूल्हा संभाल सकती है
फिर क्यों लड़कियां कुछ बन नहीं सकती है
लड़के भी पैदा होते हैं, लड़कियां भी पैदा होती है
फिर क्यों लड़के के सामने लड़कियां फिकी होती है

मैं कुछ बनना चाहती हूँ
चाहते पूरा करना चाहती हूँ
हां, मैं भी एक लड़की हूं
और बहुत कुछ बन सकती हूं

Rukshana Equbal

#girl #Ladkiyaan #life #LifeQuote #poem #Kavita #rukshanaequbal #WritcoQuote #writco #yourquote