...

22 views

शीर्षक - राम नाम।
शीर्षक - राम नाम,

राम केवल एक नाम नहीं,
राम हर प्राणी के मोक्ष द्वार हैं।
राम में रमा 84 लाख योनि,
राम से ही होते सब उद्धार हैं।

राम आरंभ राम अंत,
राम ही हर प्राणी के प्राण हैं।
राम में ही रमना सबको,
राम से ही सृष्टि विधान है।

राम चित राम मन,
राम ही जीवन दर्पण है।
राम मति राम यति,
राम से ही कण-कण है।

राम सम्पूर्ण जगत ज्योत,
राम से दूर हर अंधकार है।
राम दया राम करुणा,
राम से ही सारा संसार है।

राम संस्कार राम संस्कृति,
राम ही ज्ञान के सरोवर हैं।
राम की महिमा हर ओर,
राम से ही भारत धरोहर है।

राम से भक्ति राम से मुक्ति,
राम की माया अपरंपार है।
राम से शक्ति राम से रति,
राम ही करते भवसागर पार हैं।

राम से अस्तित्व हमारा,
राम ही मानवता की विचार हैं।
राम ही पाप पर विजेता,
राम ही हर जीवन के आधार हैं।

राम तीक्ष्ण राम संयम,
राम भारत की गौरवगान हैं।
राम मर्यादापुरुषोत्तम,
राम ही सत्य राम ही भगवान हैं।

©Musickingrk