...

26 views

तुम्हारे अलावा मुझमें क्या रखा है...
सदा मुस्कुराता हुआ चेहरा रखा है।
यूँ हसरतों को दिल में दबा रखा है।।
❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️
ऐसे न मेरी आँखों में आँखें डालिये,
तुम्हारे अलावा मुझमें क्या रखा है।।
❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️
मुझे मेरे हाल की ख़बर ही कहाँ है,
कबसे ख़ुदको ख़ुद से जुदा रखा है।।
❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️
कोई क्या समझेगा दिल की बेचैनी,
मैंने ये आसमान सरपे उठा रखा है।।
❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️
अब पहचानता नहीं घर का आइना,
मैंने क्या से क्या हाल बना रखा है।।
❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️
मैंने सर पर अर्श से फर्श पर गिरकर,
"सिफ़र" नाम का ताज सजा रखा है।।
❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️

© संजय सिफ़र
#friendship #Love&love #Love&love💞 #poetrycommunity #poem #poetsofinstagram #Shayari #quote #inspirational