14 views
समय की महिमा...😁😁✍️✍️
#RhythmsOfTime
समय बहुत अनमोल है ,जान सके तो जान
समय से ही तो होती है, लोगों की पहचान
लोगों की पहचान ,अब न रहे दिल वारे
समय पे मिले इज्जत, समय पे हों मुंह कारे
समय तुमको काटता, तुम क्या दोगे काट
समय तेरा पूरा हुआ, तो पहुंचे कछला घाट
पहुंचे कछला घाट,समय की सब है माया
समय पे लगे सुन्दर, समय पे बेरंग काया
कहे 'सत्या' पढ़ाई करौ चाहे घुमावौ लड़की
यही समय है पास में खोल भाग्य की खिड़की
खोल भाग्य खिड़की, बरना हो जाओ फेल
फिर गांव गांव गली गली बेचत फिरियो तेल
समय पे आते संतरे ,समय पे आते आम
कितनेउ घोड़ा दौड़ा लेउ,समय पे बन्ते काम
समय पे बन्ते काम, समय का खेल निराला
समय से उग जए सूरज,समय से चन्द्र उजाला
समय से हमने आपको दे देउ सबरो ज्ञान
अब जी आपके ऊपर है मान सकै तो मान
© Shaayar Satya
समय बहुत अनमोल है ,जान सके तो जान
समय से ही तो होती है, लोगों की पहचान
लोगों की पहचान ,अब न रहे दिल वारे
समय पे मिले इज्जत, समय पे हों मुंह कारे
समय तुमको काटता, तुम क्या दोगे काट
समय तेरा पूरा हुआ, तो पहुंचे कछला घाट
पहुंचे कछला घाट,समय की सब है माया
समय पे लगे सुन्दर, समय पे बेरंग काया
कहे 'सत्या' पढ़ाई करौ चाहे घुमावौ लड़की
यही समय है पास में खोल भाग्य की खिड़की
खोल भाग्य खिड़की, बरना हो जाओ फेल
फिर गांव गांव गली गली बेचत फिरियो तेल
समय पे आते संतरे ,समय पे आते आम
कितनेउ घोड़ा दौड़ा लेउ,समय पे बन्ते काम
समय पे बन्ते काम, समय का खेल निराला
समय से उग जए सूरज,समय से चन्द्र उजाला
समय से हमने आपको दे देउ सबरो ज्ञान
अब जी आपके ऊपर है मान सकै तो मान
© Shaayar Satya
Related Stories
20 Likes
14
Comments
20 Likes
14
Comments