...

7 views

जी हां! लड़के भी पराये होते हैं!
किसने कहा लड़के पराये नहीं होते
अपनों के सपनों के ख़ातिर,
कुछ सपनों के अपनों के ख़ातिर
रातें सो जाती है, तब कहीं जाके ये सोते हैं
जी हां! लड़के भी पराये होते हैं!!

करते हैं बातें एक छोटे कमरे की चारदीवारी से
आज नहीं तो कल जीत जाऊँगा
अपनों की नजरों में सम्मान लाऊंगा
ये नित नया संकल्प मन में बोते है
जी हां! लड़के भी पराये होते हैं!!

रो लेती है लड़किया हर छोटी बातों पर
पर लड़के सोख लेते है आंसू
कोई उन्हें कायर न कह दें,
पर पूछना स्याह रातों से
लड़के भी सिसक सिसक कर यादों मे रोते हैं
जी हां! लड़के भी पराये होते हैं!!

ये कैसा रिवाज़ बना दिया है समाज ने
घर का नाम करने के ख़ातिर इन्हें घर से दूर कर दिया
जिम्मेदारियों ने देखों तो मजबूर कर दिया
कुछ पाकर के, बहुत कुछ खोते हैं,
जी हां! लड़के भी पराये होते हैं!!
© Mchet043