...

16 views

हिन्द के अभिमान
#चंद्रयान3 #मूनमिशन

भारत ने पहुँचा दिया, चंद्र के तल तक यान
सारी दुनिया कर रही, भारत का जयगान।

हार न मानी हार से, किया पुनर अभियान
अनवरत अनुसंधान से, प्राप्त किया अनुमान।

विकरम लैंडर ले चला, गोद रोवर प्रज्ञान
तीन रँगों से दक्षिण ध्रुव, सजा दियो चन्द्रयान।

कठिन लक्ष्यों को साधना, भारत की पहचान
लँका दुर्ग, दुर्गम विकट, पर, खोज लियो हनुमान।

आज जगत में चहुँ दिशा, भारत का है मान
अंतरिक्ष में भी गढ़ रहा, नित नये कीर्तिमान।

हिन्द के वैज्ञानिक सभी,  हिन्द के हैं अभिमान
नित्य नवीन प्रगती करे, जय जय हे, हिंदुस्तान।।

-भूषण