...

47 views

" इंटरनेट के बलात्कारी "
" इंटरनेट के बलात्कारी "

इंटरनेट के बलात्कारियों से रहें सावधान..!

यह ऐसे अपराधी हैं जो अपने स्वार्थ के लिए आपको अपना शिकार बनाते हैं..!
इन्हें आप से किसी तरह से प्रेम नहीं होता है..!

यह बहरूपिये अपनी चिकनी चुपड़ी वार्तालाप से आपको शिकार बनाते हैं..!
इनका मकसद लोगों को बेवकूफ़ बनाना है..!
ये किसी के साथ स्थाई रिश्ता नहीं बनाते हैं..!

ऐसे व्यक्ति सिर्फ़ हवस के पुजारी होते हैं..!
अपना उल्लू सीधा करने के वास्ते आपसे जुड़े रहते हैं..!

आज आपको यह शिकार बनाते हैं और दूसरे ही पल किसी और को..!
इन्हें प्यार मोहब्बत से कोई संबंध नहीं है बस अश्लील हरकतों से वास्ता रखते हैं..!

जो इन्हें अश्लीलता परोसे तो ठीक है तब तक यह आपकी प्रशंसा करते हैं और नहीं तो आप से पलक झपकते ही किनारा कर लेते हैं..!

आज ऐसे लोगों की चालबाजी के विरुद्ध कार्रवाई की आवश्यकता है..!
जो समाज में इज्ज़तदारी का दावेदार हैं और शराफ़त का ढोल पीटते रहते हैं..!

इनकी हक़ीक़त तो कुछ और ही बयान करती है..!
ऐसे व्यक्ति हर पल एक नए शिकार की तलाश में रहते हैं जो इनकी उम्मींद पर खरा उतरे..!
ऐसे व्यक्ति को किसी रिश्ते को हमेशा के लिए अपनाना और इज्ज़त से स्वीकार कर घर बसाने से परहेज होता है..!

जैसे ही आप इनसे रिश्ते को कबूल करने के लिए विवश करते हैं वैसे ही ये लोग आपसे दूरियाँ बढ़ाने की कोशिश करने लगते हैं..
इतना ही नहीं रिश्ते से पीछा छुड़ाने के लिए लोगों की मौत बन कर उनकी हत्या को अंजाम देने से चूकते नहीं हैं..!

मोबाईल के पर्दे के पीछे की हक़ीक़त हम नहीं जानते हैं..!
उनके दिमाग के फ़ितरत एवं फ़ितूर से अंजान लोगों की चालबाजी में अपना जीवन खराब कर लेते हैं..!

अत्यंत दुख की स्थिति में सुधार लाने के लिए कोई सीमा और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने की आवश्यकता है जिसमें आरोपी को कड़ी सजा देने का प्रावधान हो..!

🥀 teres@lways 🥀